औरैया, जनवरी 7 -- अजीतमल। कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के ग्राम अजुआपुर में युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित हीरेन्द्र प्रताप सिंह के अनुसार, 7 जनवरी 2026 को सुबह करीब 11 बजे वह अजीतमल जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही दो लोगों ने रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोप है कि दोनों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी, जिससे उसके चेहरे पर चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद वह कोतवाली पहुंचा और मामले की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने मामले में एनसीआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि चिकित्सकीय परीक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.