पीलीभीत, मार्च 31 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम मूडा निवासी दुर्गेश कुमार ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 27 मार्च को शाम पांच बजे गांव के ही अंशु,शिवांश,सर्वेश और दिनेश ने उसके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। जिससे वह घायल हो गया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोगों ने किसी तरह उसको बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...