युवक से बात करने से रोका तो छात्रा ने लगाई फांसी
लखनऊ, मई 12 -- रहीमाबाद, संवाददाता। रहीमाबाद के दिलावर नगर गांव में कक्षा आठ की छात्रा को परिजनों ने युवक से मोबाइल से बात करने से मना किया तो उसने घर के बरामदे में फांसी लगा ली। रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि मंगलवार दोपहर दिलावर नगर के ककरहिया खेड़ा निवासी मजदूर पिंटू की बेटी नैना (15) घर पर अकेली थी। पिता मजदूरी करने और मां निजी अस्पताल में काम करने गई थी। घर का दरवाजा अंदर से बंद करके छात्रा ने बरामदे में पंखे के हुक से साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। पिता दोपहर करीब 12 बजे घर लौटे तो दरवाजा बंद था। पिता पिंटू दीवार फांदकर अंदर गए तो देखा कि बेटी का शव बरामदे में लटक रहा है। पुलिस को सूचना दी। पिता ने पुलिस को बताया कि एक युवक उनके घर आता जाता था, जिससे बात करने से मना किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.