कानपुर, मार्च 14 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। गोविंदनगर थाने की मिल्क बोर्ड चौकी के बाहर रिश्तेदार युवक से बात कर रही महिला होमगार्ड को देख उसका प्रेमी आगबबूला हो गया। देखते ही देखते होमगार्ड पर थप्पड़ों की बौछार कर दी। रिश्तेदार युवक बचाने आया तो उसे भी पीटने लगा। शोरगुल सुन लोगों की जुटी भीड़ ने प्रेमी को खींच कर जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में आरोपित का शांतिभंग में चालान किया गया है। बर्रा इलाके में रहने वाली महिला होमगार्ड का फतेहपुर के जहानाबाद निवासी युवक से प्रेम प्रसंग हैं। शनिवार शाम महिला होमगार्ड मिल्क बोर्ड चौकी के पास उसका इंतजार कर रही थी। इसी दौरान उसका एक रिश्तेदार युवक उसे मिल गया, जिससे वह चौकी के बगल में खड़े होकर बात कर रही थी। इसी दौरान उसका प्रेमी वहां पहुंच गया। महिला होमगार्ड को किसी और युवक से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.