आगरा, जनवरी 31 -- सहावर में अपने प्लाट से फोन पर बातचीत करते हुए पैदल घर आ रहे युवक का अज्ञात बाइक सवारों ने पीछे से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है। थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपी गिरफ्तार होंगे। कस्बा सहावर के मोहल्ला व्यापारियान निवासी तौकीर अहमद का आरोप है कि वह बीती 26 जनवरी को रात 7:45 बजे अपने प्लॉट से घर की ओर पैदल आ रहे थे। वह फोन पर बातचीत कर रहे थे। तभी अचानक पीछे की ओर एक बाइक पर दो अज्ञात व्यक्ति बाइक पर सवार होकर आए पीछे से मोबाइल फोन छीनकर तेज रफ्तार से बाइक चलाकर रफूचक्कर हो गए। इसके बाद उन्होंने थाने सहावर में पहुंचकर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने अज्ञातों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.