मधुबनी, मार्च 6 -- मधवापुर,निज प्रतिनिधि। साहरघाट थाना क्षेत्र के महुआ सोनई रोड में अपराधियों ने एक युवक की बाइक छीन ली। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक की पिटाई कर उसे जख्मी कर दिया। घटना गुरुवार की देर शाम की है। मामले की सूचना पाकर पुलिस सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने जख्मी युवक को इलाज के लिए साहरघाट के एक नीजी अस्पताल में पहुंचाया। इस मामले में बाइक के अलावा युवक से उसका फोन और नगद रुपये भी छीने जाने बात बतायी जा रही है। हालांकि, समाचार लिखे जाने समय तक इस घटना की एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी। थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने बताया कि पीड़ित को लिखित शिकायत करने के लिए कहा गया है। आवेदन मिलने पर क्षति का आंकड़ा मिलेगा। पीड़ित युवक उसी थाना क्षेत्र के बोकहा गांव का राहुल कुमार है। वह जिरौल से अपने घर जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.