मेरठ, मई 23 -- सोशल मीडिया पर वायरल पेन पैकिंग उद्योग के विज्ञापन के माध्यम से एक साइबर ठग ने चिरौड़ी गांव निवासी सतवीर से 25 हजार रुपये की ठगी कर दी। साइबर ठग द्वारा युवक पर रुपये खाते में डालने का दबाव बनाया गया। ठगी का अहसास होने पर थाने पहुंचे युवक ने पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि मामले में थाना साइबर टीम जुटी है। मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...