गुड़गांव, मई 7 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। खो गांव में 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा ने युवक से परेशान होकर बुधवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार छात्रा पढ़ाई में काफी अच्छी थी और बीते कुछ समय से एक युवक परेशान कर रहा था और शर्म के मारे में छात्रा ने परिजनों को नहीं बताया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मूलरूप से बिहार के जिला रोहताश निवासी संतोष प्रसाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह राशन की दुकान चलाते हैं। पत्नी निजी स्कूल में शिक्षक है। उनका बड़ा बेटा पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट खेलता है। बुधवार दोपहर को घर पर कोई नहीं था। वह दोपहर का खाना खाने के लिए डेढ़ बजे के लगभग घर पर पहुंचे, तो देखा कि बेटी प्रिशा कुमारी ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
स्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.