प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 26 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर के अजीत नगर निवासी अवनीश द्विवेदी शादी के लिए विज्ञापन देने के बाद ठगी का शिकार हो गया। एक महिला ने फोन बताया कि वह दिल्ली की एमबीबीएस डॉक्टर 31 वर्षीय आदी श्रीवास्तव है। विज्ञापन देखने के बाद उसने कॉल किया है। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। 27 जनवरी को एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि आदी के पास 3 करोड़, 23 लाख का चेक होने के कारण एयरपोर्ट पर पकड़ लिया गया है। छुड़ाने के लिए 98 हजार रुपये चाहिए। इस पर अवनीश ने 98 हजार रुपये भेज दिया। बाद में अलग-अलग बहाने से उससे 9 लाख रुपये और लिए गए तो उसे ठगी का अहसास हुआ। एसपी से शिकायत के बाद पीड़ित ने ठगी का केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.