गंगापार, जून 20 -- सप्ताह भर पहले ऊंचडीह तिवारी का पुरा गांव में युवक को गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने वाले सक्षम उपाध्याय, विमल उपाध्याय व राहुल उपाध्याय के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई विवेक कुमार तिवारी पुत्र राधेश्याम तिवारी की तहरीर पर हुई। तहरीर के मुताबिक 10 मई को सुबह आठ बजे के लगभग विवेक तिवारी घर से खेत गया था, वहां से लौटते समय उक्त तीन किसी बात को लेकर विवेक तिवारी से लड़ बैठे थे, गाली गलौज के बाद धक्का मुक्की कर मोबाइल तोड़ डाला था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...