अमरोहा, अगस्त 24 -- देहात क्षेत्र में रविवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने राखी बेचकर साइकिल से घर लौट रहे युवक को तमंचे के बल पर लूट लिया। बदमाशों ने युवक को रास्ते में रोककर तमंचा दिखाकर धमकाया और उसकी जेब में रखे 1200 रुपये तथा मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को जान से मारने की धमकी दी और बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद जिले के छजलैट थाना क्षेत्र के गांव फोलड़ा पट्टी निवासी मोनू पुत्र महेश राखी बेचने का काम करता है। पीड़ित ने थाने में दी गई तहरीर में बताया है कि रविवार शाम करीब चार बजे वह साइकिल से गांव नगालिया में राखी बेचकर वापस अपने घर की ओर लौट रहा था। यह भी पढ़ें- Hajipur News: बाइक पर सवार हथियारबंद तीन उचक्कों ने दिनदहाड़े हॉकर से लूटे रुपए दिन ढलने से पहले वह हाजरपुर स्थित रपटा प...