गाज़ियाबाद, फरवरी 3 -- ट्रांस हिंडन। शक्ति खंड तीन में रहने वाले अश्विनी ने बताया कि 29 जनवरी की रात लगभग साढ़े दस बजे वह किसी काम से जा रहे थे। इस दौरान हैप्पी पंजाब रेस्तरां के सामने बाइक सवार बदमाशों ने उनका आईफोन झपट लिया और फरार हो गए। मामले में अश्विनी की ओर से थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.