प्रयागराज, अप्रैल 4 -- कीडगंज क्षेत्र से एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। चकिया राजरूपपुर निवासी सोनी पटेल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा 16 नवंबर की रात करीब 11 बजे अपने दोस्तों शनि और राज के साथ बाइक से निकला था। करीब साढ़े 11 बजे शनि का फोन आया कि वह उन्हें बांगड़ धर्मशाला के पास छोड़कर चला गया है। सूचना पर उसकी खोजबीन शुरू की गई तो युवक की बाइक और चप्पल नए पुल पर मिली। घटना की सूचना कीडगंज, नैनी और धूमनगंज थानों में दी गई है। सोनी पटेल ने एक युवती और उसके परिवार पर बेटे को गुमराह और परेशान करने का आरोप लगाया है। धूमनगंज पुलिस राज, शनि और एक युवती के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.