फरीदाबाद, अप्रैल 14 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। सेक्टर-7 क्षेत्र से एक 22 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। इंद्रा कॉलोनी निवासी टीकाराम ने पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि उसका रिश्तेदार रवि (22) पुत्र बत्तीलाल बैरवा, जो उसके घर पर रह रहा था, 11 अप्रैल 2026 की सुबह बिना बताए कहीं चला गया। परिजनों के अनुसार रवि ने हरे रंग की लाल पट्टीदार कमीज, नीला पजामा और पैरों में सैंडल पहन रखी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम आसपास के क्षेत्रों में जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.