शाहजहांपुर, मार्च 18 -- सिंधौली। क्षेत्र के एक गांव से करीब 15 दिन पहले लापता हुई युवती को पुलिस ने मंगलवार को एक युवक के साथ बरामद कर लिया। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह युवक के साथ शादी कर चुकी है और अब उसी के साथ रहना चाहती है। युवती के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि एक युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी थी। करीब एक सप्ताह की तलाश के बाद पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद युवती और युवक ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पहले आर्य समाज मंदिर में विवाह किया, इसके बाद ओसीएफ मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में भी शादी कर ली। युवती ने स्पष्ट कहा कि वह अपनी इच्छा से युवक के साथ गई थी। पुलिस के अनुसार दोनों बालिग हैं, ऐसे में कानूनी रूप से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.