समस्तीपुर, मार्च 30 -- पूसा । वैनी गांव से गुम एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा से बरामद किया है। इस मामले में आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वैनी थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिले की एक लड़की नानी के घर वैनी में रहती थी। 25 मार्च की सुबह उसके अपहरण की शिकायत परिवार वालो ने देते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पूछताछ व छानबीन की। इस क्रम में आरोपित युवक के लड़की को नेपाल ले जाने की सूचना मिली। मामले में वैनी के मो.मुर्तुजा के पुत्र मो.फिरदौस को गिरफ्तार कर कारवाई के लिए कोर्ट भेज दिया गया। कोर्ट के निर्देश पर लड़की को परिजनों को सौप दिया गया है। जबकि आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...