सीवान, जून 8 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से 18 वर्षीय युवती के कथित अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में युवती की मां के आवेदन पर हुसैनगंज थाने में गांव के एक युवक तथा उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

घटना का विवरण दर्ज आवेदन में युवती की मां ने बताया है कि 2 जून की रात वह घर की छत पर सो रही थीं, जबकि उनकी पुत्री नीचे कमरे में सो रही थी। भोर करीब तीन बजे घर के पास बाइक की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव का ही एक युवक अपने एक साथी के साथ उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर घर से बाहर बुलाया और बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया।

परिजनों की खोजबीन परिजनों ने घटना के बाद अपने स्तर से युवती की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। पीड़िता की मां ने बताया कि जब वह पूछताछ...