मोतिहारी, मई 25 -- बंजरिया। बंजरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से एक लड़का और एक लड़की को पुलिस ने बरामद किया है। उनकी बरामदगी सोमवार को बापूधाम रेलवे स्टेशन से हुई। पुलिस ने दोनों को बरामद कर थाने में रखकर पूछताछ कर रही है। लड़का और लड़की दोनों एक पंचायत के हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों महाराष्ट्र से मोतिहारी आ रहे हैं। बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि लड़की के पिता ने अपनी बेटी के लापता होने को लेकर बंजरिया थाना में आवेदन दिया था। आवेदन में पीड़ित ने बताया था कि 27 जनवरी को उसकी पुत्री को गांव के एक लड़का ने अगवा कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने छानबीन करना शुरू कर दिया था। बताते चलें कि दोनों लड़का लड़की की दोस्ती गांव में रील बनाने के दौरान हुई थी। दोनों एक साथ रील बनाया करते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...