देवरिया, अप्रैल 25 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक और उसके भाई पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर रामपुर कारखाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, हरपुर गांव निवासी कनक गोंड़ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अनुसूचित जनजाति से संबंध रखता है। आरोप है कि गांव के ही अजीत मद्देशिया और उसका साथी विक्की 17 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि अगले दिन 18 अप्रैल की रात करीब 9 बजे दोनों आरोपी फिर उसके घर पहुंचे और टार्च जलाकर उत्पात करने लगे। मना करने पर दोनों ने लाठी-डं...