उन्नाव, मार्च 8 -- सफीपुर। कस्बे के सोहरवा तालाब मोहल्ले में पुरानी खुन्नस को लेकर युवक की पिटाई कर दी गई। बचाने पहुंची उसकी पत्नी और दो अन्य महिलाओं को भी पीट दिया। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू की। कस्बा के सोहरवा तालाब मोहल्ला की रहने वाली रामकली पत्नी सियाराम ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार शाम उसका पुत्र अजय कुमार घर के पास खड़ा था। तभी पुरानी बातों को लेकर विजय पाल, संजय पाल के पुत्र बाबूलाल, राहुल पाल पुत्र जगतपाल तथा संजय पाल की पत्नी वहां पहुंच गए और अजय को गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी से उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर अजय की पत्नी पिंकी और लक्ष्मी पुत्री राज बहादुर और रामकली मौके पर पहुंचीं। तब हमलावरों ने उन्हें भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.