इटावा औरैया, अप्रैल 19 -- भरथना। गांव भोली निवासी विकास पुत्र उम्मेद सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 22 वर्षीय भाई आकाश मानसिक रूप से बीमार है। शनिवार की शाम करीब चार बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया। काफी तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ के साथ संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...