औरंगाबाद, मई 8 -- रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज थाना क्षेत्र के राजाबिगहा गांव निवासी 22 वर्षीय राहुल कुमार एक मई से लापता है। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर युवक के पिता गोरख प्रसाद सोनी ने रफीगंज थाना में आवेदन देकर पुत्र की बरामदगी की गुहार लगाई है। परिजनों ने बताया कि युवक के अचानक गायब हो जाने से पूरे परिवार में चिंता और भय का माहौल है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने प्रशासन से शीघ्र युवक की खोजबीन कर सुरक्षित बरामद करने की मांग की है। थानाध्यक्ष शम्भू कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- 21 दिनों से लापता किशोर का नहीं मिला सुराग यह भी पढ़ें- चार माह से गायब पुत्र को खोजने के लिए एसपी को सौंपा आवेदन यह भी पढ़ें- लापता युवक का सुराग नहीं, मुख्यमंत...