औरैया, अप्रैल 30 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र से 23 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कराते हुए युवक की जल्द तलाश की मांग की है। जानकारी के अनुसार, गांव पट्टी ज्ञानी निवासी आकाश राजपूत बुधवार शाम करीब 8 बजे एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए रिश्तेदारों के साथ गया था। बताया जा रहा है कि वह अपने मामा के बेटे प्रमोद कुमार समेत अन्य लोगों के साथ गया था। समारोह के बाद प्रमोद कुमार घर लौट आया, लेकिन आकाश अब तक वापस नहीं पहुंचा। काफी खोजबीन के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजनों के अनुसार उसका रंग सांवला, कद करीब 5 फीट 5 इंच है और घटना के समय उसने नीली पैंट व चेकदार शर्ट पहन रखी थी। थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया...