युवक लापता, घर वाले परेशान
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 5 -- फर्रुखाबाद। नवाबगंज नगर के मोहल्ला गायत्री गली निवासी नरेन्द्र कुमार सक्सेना का 25 वर्षीय पुत्र अमन कुमार आइस्क्रीम बेचने का काम करता है। मंगलवार को अमन कुमार घर से आइस्क्रीम बेचने निकला था। शाम तक अमन के घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। तमाम रिश्तेदारियों में खोजबीन करने के बाद गुरुवार को नरेन्द्र कुमार सक्सेना ने पुलिस को पुत्र के लापता होने की तहरीर दी। इसके साथ ही नवाबगंज क्षेत्र के गांव सिरमौरा बांगर निवासी गिरीश चंद्र शाक्य का 20 वर्षीय पुत्र अंशुल बुधवार शाम घर से बिना बताए चला गया। शाम तक अंशुल के घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। खोजबीन के बाद गिरीश चंद्र शाक्य ने पुलिस को पुत्र के लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने दोनों ही मामलों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.