समस्तीपुर, जून 12 -- विद्यापतिनगर। थाना क्षेत्र के बंगराहा पंचायत निवासी रामप्रीत कुमार राय ने अपने पुत्र के अपहरण की आशंका जताई है। इसको लेकर पुलिस को दिए आवेदन में गांव के चार युवकों पर पुत्र को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा उसके गायब होने में संलिप्तता का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार 10 जून की शाम उनका पुत्र ईशांत कुमार अपने एक मित्र के बुलावे पर घर से निकला था। आरोप है कि पहले उसे मोबाइल फोन पर बुलाया गया, जिसके बाद वह कुछ युवकों के साथ चला गया। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान विभिन्न लोगों से पूछताछ और मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है तथा युवक की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू क...