भदोही, जनवरी 11 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र बरजी कलां निवासी 22 वर्षीय अजय यादव नामक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। परिजनों के अनुसार अजय यादव सात जनवरी की सुबह नौ बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों द्वारा कोतवाली गोपीगंज में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वही पांच दिन बीत जाने के बाद भी युवक का पता नहीं चल पाने से परिजन अनहोनी की आशंका को लेकर काफी परेशान है। प्रभारी निरीक्षक कहना है कि युवक की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.