मिर्जापुर, मार्च 16 -- पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के पथरौर गांव में सोमवार की सुबह घर से निकला युवक लहूलुहान हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा था। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने लालगंज-कलवारी मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर एक घंटे बाद जाम हटवाया। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। क्षेत्र के पथरौर गांव निवासी 20 वर्षीय मुकेश सुबह अपने घर पर था। उसी समय उसके मोबाइल पर एक काल आई। बात करने के बाद युवक घर से निकल गया। कुछ देर बाद मुकेश घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे लहूलुहान हालत में अचेत पड़ा था। उसके मुंह में कपड़ा ठूँसा था। आस-पास के ग्रामीणों ने युवक को लहूलुहान अवस्था में देख उसके घरवालों को सूचना दी। मौके परिजन और आस-पास के ग्रामीण काफी संख्या में पहुंच गए। मुकेश के सिर में गंभीर चोट थी। हमलावर उसे म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.