युवक रोकता था रास्ता, बात करने का बना रहा था दबाव
मैनपुरी, जून 24 -- 14 जून को फिरोजाबाद में किशोरी द्वारा तेजाब पीकर आत्महत्या करने की कोशिश के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी के भाई की शिकायत पर डीएम मैनपुरी ने संज्ञान लिया। डीएम के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी मामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उधर किशोरी की हालत सैफई मेडिकल कॉलेज में गंभीर बनी हुई है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुसैना निवासी रामू पुत्र रामप्रकाश ने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उसकी 17 वर्षीय बहन से अमित पुत्र नामालूम निवासी ग्राम पैगु थाना सिरसागंज जिला फिरोजाबाद अपने फोन से व इंस्टाग्राम से जबरन बात करने का दबाव बनाता था। अमित अपनी नानी के घर पुसैना आता था तो उसकी बहन का रास्ता रोककर प्रताड़ित करता था। जब बहन ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने कुछ दिन परेशान करना बंद कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.