लखनऊ, फरवरी 25 -- लखनऊ, संवाददाता। वजीरगंज इलाके में 20 फरवरी की देर शाम क्रिकेट मैच में रन लेने पर युवक ने किशोर को करीब पांच फीट उठकार सड़क पर फेंक दिया। किशोर तड़पता हुआ बेहोश हो गया। यह देखकर आरोपी परेशान हो गया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। आरोपी के परिजन किशोर को उठा ले गए और उसे पानी डालकर होश में लाए। इसके बाद किशोर को आरोपी के परिजन घर छोड़ आए। थोड़ी देर बाद किशोर की हालत बिगड़ी तो परिजन उसे पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने किशोर की हालत ठीक बताते हुए छुट्टी कर दी। पीड़ित की मां ने मंगलवार को वजीरगंज थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। वजीरगंज 36, जगतनारायण रोड निवासी हैयात हुसैन इलेक्ट्रिशियन है। इकलौता बेटा अब्दुल नासिर (10)पास के एक स्कूल से कक्षा छह का छात्र है...