मैनपुरी, फरवरी 11 -- अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता बुधवार को नगर पहुंचे और समाज के लोगों से संपर्क कर आगामी 15 मार्च को आगरा में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि परिषद द्वारा आगरा में राष्ट्रीय अधिवेशन के साथ विवाह योग्य वैश्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वैश्य समाज के युवक-युवतियों को एक मंच पर परिचय और संवाद का अवसर प्रदान करना है, ताकि वैवाहिक संबंधों को मजबूत बनाया जा सके। संस्था का लक्ष्य टूटते परिवारों को बचाना तथा परिवारों में बढ़ते आपसी मतभेद, कलह और तलाक संबंधी मामलों को समाप्त कराने की दिशा में पहल करना भी है। डॉ. गुप्ता ने योगी सरकार की स्कूलों में अखबार की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.