पटना, जनवरी 30 -- बिहार की राजधानी पटना में दीघा जेपी सेतु टीओपी पुलिस ने गुरुवार को वाहन जांच के दौरान स्कूटी सवार युवक और एक युवती से 12 लाख रुपये बरामद किए। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों ने खुद को पति-पत्नी और सारण जिले के नयापुर का निवासी बताया है। स्कूटी सवार कपल पर आशंका होने पर पुलिस ने जांच के लिए रोका था। सूटकेस खुला तो पुलिस चौंक पड़ी। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। दोनों को नकदी के साथ आयकर विभाग के हवाले कर दिया गया। आयकर विभाग के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। दीघा पुलिस जेपी सेतु पर गुरुवार की दोपहर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने स्कूटी से जा रहे युवक व युवती को रोका। उनके पास से मिले सूटकेस की तलाशी लेने पर उससे 12 लाख रुपये बरामद हुए। यह भी पढ़ें- जीजा ने साली संग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.