उरई, मार्च 23 -- उरई। रामपुरा के बाहर जंगल में 12 मार्च को संदिग्ध हालात में पेड़ पर रस्सी से लटके मिले युवक के शव मामले को परिजनों ने हत्या बताया और हत्या का आरोप युवक की महिला मित्र की परिजनों पर लगाया। मामले में कड़ी कार्रवाई के लिए एएसपी को शिकायती पर दिया। इसमें एएसपी ने माधौगढ़ सीओ को मामले की जांच सौंप दी है। रामपुरा के हेमंत उर्फ छोटू 11 मार्च को घर से लापता हो गया था और 12 मार्च को जंगल में उसका शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला था। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक की मां राजेश्वरी पत्नी श्यामप्रकाश ने उस समय पुलिस से शिकायत की थी कि एक युवती से उसके पुत्र का प्रेम प्रसंग था। जिससे वह कई बार मिलने भी गया था। उसकी शादी होने वाली थी। इस कारण उनके बेटे को रास्ते से हटाने के उद्देश्य से युवती के परि...