सीवान, मई 28 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। राजेंद्र चौक निवासी युवक सोनू कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में बुधवार को नया मोड़ आ गया। घटना के बाद फॉरेंसिक टीम महाराजगंज पहुंची और घटनास्थल से विभिन्न सैंपल एकत्र कर जांच शुरू कर दी। वहीं, मृतक की पत्नी ने थाने में आवेदन दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घर से संदिग्ध पदार्थ, बर्तन एवं अन्य जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। ज्ञात हो कि मंगलवार की अपराह्न सोनू कुमार की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां से गंभीर स्थिति में सीवान सदर अस्पताल रेफर किया गया था। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियो...