युवक पर हाईवे पर किया जानलेवा हमला
बरेली, जून 21 -- फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। थाना क्षेत्र के रुकमपुर गांव निवासी एक युवक पर हाईवे किनारे खड़े होने के दौरान कुछ लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रुकमपुर निवासी राशिद खां ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है उनका भाई शाहिद खां शुक्रवार को धंतिया गांव के सामने हाईवे पर खड़े थे। इसी दौरान गांव के लईकउद्दीन, साकिम, आकिल, खुशमुद्दीन तथा तीन अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंच कर शाहिद खां से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने हथियार से हमला कर दिया। जिससे शाहिद खां गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.