देहरादून, मार्च 18 -- देहरादून। आईटी पार्क, धोरन रोड के पास एक युवक पर हमला कर दिया गया। नेशविला रोड निवासी अर्नव बब्बर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 फरवरी की रात वह धोरन रोड स्थित बीयर न बूज के बाहर था। तभी पारस चौहान और उसके साथियों ने उसे घेरकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस हमले में अर्नव के सिर, पीठ और आंख में चोटें आई हैं। आरोप है कि जब पीड़ित ने पुलिस को फोन करना चाहा तो आरोपियों ने उसका मोबाइल तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। मौके पर मौजूद पीड़ित के दोस्तों सुशांत जोशी और अमन शर्मा ने बीच-बचाव कर किसी तरह उसकी जान बचाई। इंस्पेक्टर राजपुर प्रदीप रावत ने बताया कि शिकायत पर मंगलवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.