रुडकी, जनवरी 30 -- लक्सर। लक्सर के रणसुरा गांव में मेहरबान ने आटा चक्की लगा रखी है। इसी 7 जनवरी को उसका बेटा फारूक चक्की चला रहा था। इस दौरान पड़ोसी लियाकत के परिवार ने अपने घर का गंदा पानी चक्की के बाहर सड़क पर बहाना शुरू कर दिया। फारूक के मना करने पर उन्होंने उसके ऊपर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसके चलते उसे कई दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। उसके पिता ने कोतवाली में लियाकत, जुनैद, सुहैल, जब्बार, फैयाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें जब्बार जेल में है। उसके वकील दीपक कुमार ने उसकी जमानत की अर्जी कोर्ट में लगाई थी। शासकीय अधिवक्ता सुकरम पाल सिंह अधाना ने कहा कि एडीजे सुधीर कुमार सिंह ने सुनवाई के बाद जमानत अर्जी निरस्त कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.