युवक पर हमला मामले में केस
फरीदाबाद, जून 30 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। शहर में एक दलित युवक के साथ मारपीट, जातिसूचक टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना 26 जून 2026 की देर रात हुई, जबकि पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर 29 जून 2026 को मामला दर्ज किया। पुलिस को दी शिकायत में इंद्रा कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय अमित सादा ने बताया कि वह वाईएमसीए पुल के नीचे स्थित शिवा ढाबे पर काम करता है। 26 जून की रात करीब 1:30 बजे ड्यूटी खत्म कर कमरे पर लौट रहा था। मौसी चौक के पास बीकानेर मिष्ठान के आगे एक कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। आरोप है कि कार चालक मैगी उर्फ यश और उसके साथ आए 4-5 युवकों ने उसे रोककर गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान एक युवक ने उसके सिर पर ब्लेड से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। इस दौरान आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.