देवरिया, जून 30 -- बरियारपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के नौतन के समीप करौंदी-देवरिया मार्ग पर बाइक सवार पर हमला बोल बदमाशों ने 30 हजार रुपये नकदी व सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।पड़ोसी प्रांत बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे के रहने वाले विवेक तिवारी रविवार की रात बाइक से देवरिया जा रहे थे। उनका आरोप है कि वह नौतन के पास पहुंचे, जहां पहले से चार-पांच बदमाश खड़े थे और उन्हें रोक लिए। इसके बाद राड व डंडे से उनके ऊपर हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।इसके बाद बदमाशों ने गले से सोने की चेन व तीस हजार रुपये नकद उनका लूट कर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Biharsharif News चाकू से हमला कर युवक से लूटपाट किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस पहुंची और घायल को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पह...