प्रयागराज, जून 11 -- प्रयागराज, संवाददाता। कालिंदीपुरम निवासी अनिल कुमार गुप्ता ने सिविल लाइंस में मारपीट और लूट का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप है कि उनका बेटा मानव गुप्ता छह जून की शाम सेट जोसेफ स्कूल के पास चाय पी रहा था।इसी दौरान सरफराज, शारिक शुक्ला, हमजा मलिक, एरेन मेसी, विनायक दीक्षित, अर्व, कार्तिक केशरवानी, अर्जुन यादव व उनके साथियों ने उस पर हमला कर दिया। मारपीट कर आरोपियों ने मानव का मोबाइल फोन, पर्स और साढ़े तेरह सौ रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- जनरल स्टोर जा रहे युवक पर हमला, पांच नामजद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...