गाज़ियाबाद, अप्रैल 9 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। विजयनगर थानाक्षेत्र में ड्यूटी से घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने सुनसान रास्ते पर घेरकर बेरहमी से पीटा और बाइक और मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। सर्वोदय नगर निवासी अरुण कुमार ने बताया कि वह छह अप्रैल की रात ड्यूटी खत्म कर तिगरी गोल चक्कर से घर लौट रहे थे। रात करीब दो बजे के बीच जब वह विजयनगर अंडरपास ताज हाईवे के पास पहुंचे तो पहले से घात लगाए बैठे दो बदमाश अचानक उनके सामने आ गए। आरोप है कि बदमाशों ने उन्हें रोककर पहले धक्का दिया और फिर बिना कुछ कहे मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से वह संभल भी नहीं पाए थे कि बदमाशों ने उन्हें जमीन पर गिरा दिया और उनके साथ हाथापाई करने लगे। इस दौरान बदमाशों ने पहले उनका मोबाइल फोन लूटा और बाइक की चाबी भी छीन ली। इसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.