लखनऊ, मार्च 6 -- सरोजनीनगर थानाक्षेत्र में बुधवार को अपने दोस्त संग ससुराल से लौट रहे युवक पर उसके ही गांव के ही दबंगों ने हमला करने के साथ जिंदा जलाने की कोशिश की। साथी को बचाने की कोशिश की तो दबंगों ने उसे भी पीट दिया। मारपीट की सूचना पाकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को सरोजनीनगर स्थित सीएचसी भर्ती कराया। पुलिस ने घायल की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है। बंथरा के लोनहा निवासी इलेक्ट्रिशियन आजाद कुमार बुधवार की शाम अपने दोस्त रोहित गौतम और अंकित राजपूत संग मलिहाबाद के शिरगामऊ, कसमंडी कला स्थित ससुराल से लौट रहे थे। आजाद का आरोप है कि रास्ते में हुल्लीखेड़ा के पास पहले से मौजूद सूरज, केडी और उनके अन्य सात-आठ साथियों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने छोटे भाई राज बहादुर को समझाने की नसीहत दी। इस पर पीड़ित ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.