युवक पर हमला कर घायल किया
मुजफ्फर नगर, मई 27 -- सिखेड़ा/जानसठ । क्षेत्र के गांव मोघपुर में खेत से काम करके आ रहे युवक को दबंगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। श्रीकांत पुत्र रामवीर सिंह निवासी मोघपुर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका छोटा भाई प्रशांत शनिवार को लगभग आठ बजे खेत से काम करके घर लौट रहा था। रास्ते में पहले से ही खड़े आकाश, प्रभात, अभिषेक, बॉबी, पवन, और अक्षत के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उन्होंने प्रशांत के साथ गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठे हो गए और बीच बचाव कराया। यह भी पढ़ें- मारपीट व धमकी मामले में मुकदमा दर्ज आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि मारपीट की तहरीर आई है जांच कर आगे की कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.