युवक पर हमला कर घायल करने वाला आरोपित धराया
मुजफ्फरपुर, जून 9 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सुजावलपुर गांव में छापेमारी कर मंगलवार को सकरा पुलिस ने आरोपित रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पिस्तौल की बट से हमला कर युवक को घायल करने और फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए विक्की कुमार ने केस दर्ज कराया था। वह इससे पहले भी लूट के मामले में जेल जा चुका है। सकरा थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि मारपीट के आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ पुलिस पर जानलेवा हमले का इनामी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.