सोनभद्र, मई 15 -- चोपन। स्थानीय थाना क्षेत्र के पटवध गांव में कुछ लोगों ने एक युवक पर हमला कर दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल युवक ने अपने भाई सहित छह लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक चोपन अखिलेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...