प्रयागराज, मार्च 19 -- प्रयागराज। अटाला इलाके में बुधवार देर रात एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया गया। पुलिस ने छह नामजद समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फाफामऊ के रुदापुर निवासी मुजम्मिल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने मामा के साथ अटाला स्थित एक कबाब-पराठा की दुकान पर खाना खाने गया था। भीड़ अधिक होने के कारण दोनों टेबल खाली होने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान नवाबगंज निवासी साकिब अपने साथियों शाह सऊद, फैज, मो. आमिर, मो. हंजला, मो. अम्मार व पांच अज्ञात लोगों के साथ पहुंचा और गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर का गांव में जमीन का विवाद चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.