प्रयागराज, अप्रैल 5 -- राजापुर में युवक पर हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। बलिया निवासी प्रदीप कुमार यादव कैंट के ऊंचवागढ़ी राजापुर में किराये पर रहता है। पुलिस को तहरीर देकर उसने बताया कि दोस्त के बुलाने पर खाना खाने गया था। लौटते समय अन्नू डेरी के पास कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने गालीगलौज करते हुए लाठी-डंडों से सिर पर वार किया, जिससे उसे चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.