युवक पर हमला, मोबाइल छीनने का आरोप
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 17 -- बाबा बेलखरनाथ धाम,हिन्दुस्तान संवाद। युवक ने रंजिश के चलते मारपीट कर मोबाइल फोन छीनने का आरोप लगाया है। दिलीपपुर पुलिस ने एक नामजद और नौ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है। दिलीपपुर थानाक्षेत्र के सोनाही गांव निवासी गुलजार अहमद के बेटे आदिल ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे वह कहीं जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के काबिश ने अपने 9 साथियों के साथ रंजिश में उस पर लाठी से हमला कर दिया। मारपीट में आदिल गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी बाइक से फरार हो गए। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलखरनाथ धाम में भर्ती कराया गया। शनिवार को आदिल की तहरीर पर पुलिस ने गांव के काबिश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.