बांदा, अप्रैल 6 -- अतर्रा। अतर्रा थाने के खम्हौरा गांव निवासी लवलेश पुत्र रामदयाल रविवार शाम छह बजे दरवाजे पर बैठा था। तभी पड़ोसी लल्लू व उसके बेटे राजाबाबू ने लाठी-डंडा से हमला कर दिया। गाली-गलौज किया और धमकाया। घायल युवक ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 25 अप्रैल को उसकी बहन की शादी है। दबंगों ने धमकी दी है कि उसकी शादी नहीं होने देंगे। उधर, दूसरे पक्ष से लल्लू ने भी लवलेश के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कहा कि उसकी पत्नी चुन्नी दरवाजे पर कुत्तों को भाग रही थी। तभी लवलेश गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर दोनों को मारापीटा। बचाव में आए लल्लू को भी पीटा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.