प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 31 -- कुंडा, संवाददाता। महेशगंज थाना क्षेत्र के पूरे पुरान पुरुष का पुरवा शेखपुर चौरास गांव निवासी अधिवक्ता सुधीश कुमार शुक्ला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 28 मार्च की सुबह करीब दस बजे गांव के ही कुछ लोग लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी, फावड़ा, रम्भा आदि लेकर उसके घर पहुंचे। पूरे परिवार को गालियां देते हुए उसकी पुरानी चारदीवारी को गिराने लगे। जब उसने रोकने की कोशिश की तो आरोपी उसपर टूट पड़े। उसने यूपी 112 को फोन किया तो पुलिस पहुंची। इस बीच आरोपियों ने उसकी पुरानी दीवार गिरा दी और टीन शेड रखने का प्रयास किया। पीड़ित अधिवक्ता सुधीश शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने पिन्टू उर्फ रवीन्द्र, विवेक उर्फ अभिनव, दीनानाथ, उदित नारायण, जीत नारायण शुक्ल को नामजद करते हुए 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.