उन्नाव, अप्रैल 8 -- चकलवंशी, संवाददाता। माखी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली सास ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बेटा विदेश में रहकर काम कर रहा है। बहू घर पर थी। सात अप्रैल की सुबह तीन महीने की बेटी को साथ लेकर बहू घर से निकली थी। काफी देर तक नहीं लौटी तो इधर-उधर खोजबीन की तो इस दौरान पता चला कि उसे विशाल विमल निवासी बुद्धेश्वर बिहार कालोनी मोहान रोड थाना पारा लखनऊ उसे बहला कर कही भगा ले गया। बहू साथ में सोने चांदी के जेवर व नगदी, पेन व आधार कार्ड तथा बैंक पास बुक सहित सभी कागजात भी साथ ले गई। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया और मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.